बढ़ते तापमान से स्वास्थ्य और जलवायु संबंधी चिंताएं बढ़ीं

SHARE:

पंजाब में गर्मी का प्रकोप तेज
पंजाब एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की गई है और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 जिलों के लिए नारंगी और पीले अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें लगातार भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है। क्योंकि पूर्वानुमानों अनुसार आने वाले दिनों में तापमान फिर से उच्च स्तर पर पहुंच सकता है। IMD ने दिल्ली-चंडीगढ़-हरियाणा क्षेत्र के लिए सामान्य से अधिक मानसून का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें पंजाब के कुछ हिस्से शामिल हैं। इससे गर्मी की लहरों की स्थिति से कुछ राहत मिल सकती है।

कृषि प्रभाव और आर्थिक प्रभाव
पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था गर्मी का सामना नहीं कर पा रही है, फसलें गर्मी के करण और पानी की कमी देखते हुए किसान उत्पादकता में गिरावट आ रही है और राज्य की गेहूं की उपज पर प्रतिक्वांटल प्रभाव पड़ा है।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के अनुसार पंजाब में ज्यादा गर्मी के कारण किसानों की फसल में कमी आई है जिस कारण 2030 से 2030 तक पंजाब मैं उत्पादन पर 4.5% तक गिरावट आ सकती है

स्कूल और कॉलेज
ज्यादा गर्मी के कारण पंजाब के शिक्षा मंत्री ने पंजाब में गर्मी की छुट्टियां 1 जून से करने का फैसला किया है ज्यादा गर्मी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए इस फैसले को किया गया है

DPS Tv Bharat
Author: DPS Tv Bharat

Leave a Comment